भारत में नए अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर विदेश मंत्रालय पहुंचे, एस जयशंकर ने मुलाकात कर दी बधाई

भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर विदेश मंत्रालय पहुंचे। भारत के विदेश मंत्री जयशंकर ने भी उनसे मुलाकात की। वहीं, अमेरिकी दूतावास के प्रवक्ता के अनुसार, विदेश मंत्रालय में गोर का औपचारिक परिचय पत्र प्रस्तुत किया जाएगा और भारत आने की तारीख 'बाद में तय की जाएगी।'

US Ambassador to India: भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर शनिवार को विदेश मंत्रालय (MEA) पहुंचे, जहां अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। अमेरिकी दूतावास के प्रवक्ता के अनुसार, राजदूत गोर का औपचारिक परिचय पत्र प्रस्तुत किया जाएगा और भारत आने की तारीख 'बाद में तय की जाएगी।'

mea

भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर विदेश मंत्रालय पहुंचे (ANI)

विदेश मंत्री जयशंकर ने दी बधाई

वहीं, नई दिल्ली में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने उनसे मुलाकात की। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने ट्वीट किया, 'आज नई दिल्ली में अमेरिका के राजदूत-डेसिग्नेट सर्जियो गोर से मिलकर प्रसन्नता हुई। भारत-अमेरिका संबंधों और इसके वैश्विक महत्व पर चर्चा हुई। उन्हें उनकी नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं।'

End of Feed