अमेरिकी राजदूत ने दिल खोलकर की अजीत डोभाल की तारीफ, भारतीय NSA को बताया 'अंतरराष्ट्रीय खजाना'

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Jun 14, 2023, 07:47 AM IST

Eric Garcetti praises Ajit Doval : एरिक ने यह बात दिल्ली में आयोजित क्रटिकल एंड इमर्जिंग टेक्नॉलजी कार्यक्रम में कही। इस कार्यक्रम का आयोजन अमेरिका और भारत की ओर से किया गया। उन्होंने कहा, 'जब मैं भारत और अमेरिका के रिश्ते के बारे में सोचता हूं तो यह काफी मजबूत है।'

Eric Garcetti praises Ajit Doval : भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल की शख्सियत ऐसी है कि हर कोई उनका मुरीद बन जाता है। भारत में अमेरिका के राजदूत एरिक ग्रेसेती ने डोभाल की जमकर तारीफ की है। उन्होंने मंगलवार को कहा कि अजीत डोभाल केवल भारत के ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक 'खजाना' हैं। डोभाल के उत्तराखंड के ग्रामीण परिवेश का जिक्र करते हुए अमेरिकी राजदूत ने कहा कि 'भारत के एनएसए केवल अपने देश के लिए ही बल्कि वह अंतरराष्ट्रीय खजाना बन गए हैं।'

Ajit Doval

भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल।

भारत-अमेरिका का रिश्ता अब काफी मजबूत

एरिक ने यह बात दिल्ली में आयोजित क्रटिकल एंड इमर्जिंग टेक्नॉलजी कार्यक्रम में कही। इस कार्यक्रम का आयोजन अमेरिका और भारत की ओर से किया गया। उन्होंने कहा, 'जब मैं भारत और अमेरिका के रिश्ते के बारे में सोचता हूं तो यह काफी मजबूत है। यह बात अब पूरी तरह जाहिर हो चुकी है कि भारतीय अपने अमेरिकी साथियों से प्रेम करते हैं और अमेरिकी लोग भारतीयों से।'

End of Feed