बर्थडे से पहले चले गए मुलायमः UP में 3 दिन का राजकीय शोक, PM मोदी ने बताया- लोकतंत्र का सिपाही

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 10, 2022, 11:15 AM IST

Mulayam Singh Yadav Death News, Mulayam Singh Yadav ka Nidhan: सीएम योगी ने कहा कि यादव का निधन अत्यंत दुखदाई है। उनके निधन से समाजवाद के प्रमुख स्तंभ और संघर्षशील युग का अंत हुआ है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना एवं शोकाकुल परिजनों एवं समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।

Mulayam Singh Yadav Death News, Mulayam Singh Yadav ka Nidhan: समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक और पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन से पहले देहांत हो गया। 22 अक्टूबर, 2022 को उनका 83वां जन्मदिन था। सोमवार (10 अक्टूबर, 2022) को हरियाणा के गुरुग्राम में मेदांता अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। तीन बार यूपी के सीएम रहने वाले यादव के निधन पर सपा में शोक की लहर है। सूबे में उनके निधन पर तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा, जबकि बेटे अखिलेश यादव के दफ्तर की ओर से जानकारी दी गई कि अंतयेष्टि सैफई (यूपी में पैतृक आवास) में होगी।

इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यादव के साथ वाले कुछ पुराने फोटो साझा करते सिलसिलेवार ट्वीट किए और उन्हें याद किया। पीएम ने उन्हें इमरजेंसी के दौरान लोकतंत्र का सिपाही बताया। ये रहे उनके ट्वीट्सः

End of Feed