Agra के Taj Mahal को 1 करोड़ रुपए के टैक्स का नोटिस, कहा- 15 दिन में चुकाओ; अफसर बोले- चूक से पहुंच गया बिल

  • Edited by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Dec 20, 2022, 12:46 PM IST

देश-दुनिया के पर्यटकों के बीच लंबे समय से आकर्षण का केंद्र रहने वाले ताह महल के 370 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि उसे प्रॉपर्टी टैक्स और वॉटर बिल मिले हों।

उत्तर प्रदेश में आगरा नगर निगम ने ताज महल को एक करोड़ से अधिक रुपये का नोटिस भेजा है। नोटिस में गृहकर, जलकर और सीवर टैक्स आदि हैं। अधिकारियों के अनुसार, अकेले गृहकर के नाम पर करीब डेढ़ लाख रुपए का नोटिस पुरातत्व विभाग के अधिकारियों को भेजा गया है। नोटिस में 15 दिन के अंदर यह गृहकर जमा करने को कहा गया है।

taj mahal tax news

यूपी के आगरा में ताज महल देश-दुनिया के पर्यटकों के लिए बड़ा आकर्षण का केंद्र है। (फाइल)

देश-दुनिया के पर्यटकों के बीच लंबे समय से आकर्षण का केंद्र रहने वाले ताह महल के 370 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि उसे प्रॉपर्टी टैक्स और वॉटर बिल मिले हों। आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (एसएसआई) के अफसरों ने इन नोटिस और बिल को बड़ी चूक बताया है। कहा है कि ये गलती से पहुंच गए हैं और जल्द ही इनका जवाब दिया जाएगा।

End of Feed