UP Politics: फिर मंत्री बनना चाहते हैं ओम प्रकाश राजभर, पूर्वांचल राज्य के गठन का किया दावा

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 3, 2024, 10:38 PM IST

Lok Sabha Chunav: ओम प्रकाश राजभर ने इस हफ्ते मंत्री बनने की उम्मीद जतायी है। राजभर ने सिकन्दरपुर में 'वंचित शोषित हक अधिकार रैली' सम्बोधित करते हुए कहा, '2024 के लोकसभा चुनाव के बाद पूर्वांचल राज्य का गठन किया जाएगा। उसके बाद आप सबका मुख्यमंत्री होगा और आपकी सरकार बनेगी।'

Uttar Pradesh News: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने इसी सप्ताह मंत्री बनने की उम्मीद जतायी है। राजभर ने उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर राजग उम्मीदवारों की जीत का दावा भी किया है।

OP Rajbhar, Yogi Adityanath

ओम प्रकाश राजभर, योगी आदित्यनाथ।

पूर्वांचल राज्य का गठन करने का किया दावा

ओपी राजभर ने सिकन्दरपुर में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी द्वारा आयोजित वंचित शोषित हक अधिकार रैली सम्बोधित करते हुए कहा, '2024 के लोकसभा चुनाव के बाद पूर्वांचल राज्य का गठन किया जाएगा। उसके बाद आप सबका मुख्यमंत्री होगा और आपकी सरकार बनेगी।' राजभर ने कहा, 'सबसे अधिक आबादी वाले उत्तर प्रदेश में दलितों, वंचितों, शोषितों को अभी तक उनका पूरा अधिकार नहीं मिल सका है। इसके लिए आवश्यक है कि सम्पूर्ण देश में एक समान शिक्षा व्यवस्था लागू की जाए।'

End of Feed