UP Politics: लिट्टी-चोखा या कुछ पक रहा... बंद कमरे में UP ब्राह्मण विधायकों की बैठक में क्या हुआ?

यूपी विधानसभा के शीतकालीन सत्र के बीच ब्राह्मण विधायकों की बैठक से सियासी चर्चा गर्म हो गई। भाजपा विधायक पीएन पाठक ने इसे सामाजिक और अनौपचारिक मुलाकात बताया, जबकि विपक्ष ने इसे उपेक्षित वर्गों की आवाज़ के रूप में देखा। बैठक में किसी बड़े नेता को आगे लाने पर चर्चा नहीं हुई।

UP brahmin Mla Meeting: यूपी विधानसभा के शीतकालीन सत्र के बीच मंगलवार शाम हुई ब्राह्मण विधायकों की बैठक से सियासी पारा बढ़ गया है। यह बैठक कुशीनगर से भाजपा विधायक पीएन पाठक (पंचानंद पाठक) के लखनऊ स्थित आवास पर हुई। इस बैठक की खबर सामने आते ही राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

up politics

उत्तर प्रदेश के ब्राह्मण विधायकों की हुई बैठक।(फोटो सोर्स: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल)

पीएन पाठक ने क्या-क्या कहा?

भाजपा विधायक पीएन पाठक ने बैठक को लेकर सफाई देते हुए कहा कि इसे किसी राजनीतिक रणनीति या गुटबाजी से जोड़कर देखना गलत है। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले विधानसभा में बैठे-बैठे बातचीत के दौरान लिट्टी-चोखा कार्यक्रम का विचार आया था। संयोग से उनके घर पर इसकी व्यवस्था संभव थी, इसलिए सभी को आमंत्रित किया गया। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह अनौपचारिक और सामाजिक मुलाकात थी, जिसमें संगठन और विकास से जुड़े विषयों पर बातचीत हुई।

End of Feed