Deoria Six Murder: सीएम योगी का सख्त एक्शन, तहसीलदार, SDM समेत आधा दर्जन अफसर सस्पेंड

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Oct 5, 2023, 05:54 PM IST

deoria six murder update: यूपी के देवरिया में 6 हत्या मामले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त एक्शन लिया और आधा दर्जन अफसरों को सस्पेंड कर दिया है, ये बेहद नृशंस हत्याकांड था।

deoria 6 murder case latest news: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रुद्रपुर क्षेत्र में फतेहपुर गांव स्थित लेहड़ा टोला में भूमि विवाद को लेकर सोमवार को एक ही परिवार के पांच सदस्यों समेत छह लोगों की हत्या कर दी गयी थी। मृतकों में अनमोल के पिता 54 साल के सत्य प्रकाश दुबे, 52 साल की मां किरण दुबे, 18 साल की बहन सलोनी , 10 साल की नंदिनी और 15 साल का भाई गांधी शामिल है, इस वारदात में अनमोल घायल हो गया था।

deoria six murder update

देवरिया में 6 हत्या मामले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सख्त कदम

वहीं इस मामले में सीएम योगी ने कड़ा एक्शन लेते हुए आधा दर्जन अफ़सरों को सस्पेंड कर दिया है

● वर्तमान उपजिलाधिकारी योगेश कुमार गौड़ एवं क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर जिलाजीत को तत्काल निलंबित किया जाए।

End of Feed