देश

बिहार छोड़िए साहब कर्नाटक को देखिए, यहां बस स्टैंड बनते ही हो गया चोरी

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Oct 5, 2023, 06:14 PM IST

Bengaluru Bus Stand Stolen: घटना कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु का है। जहां बनने के एक हफ्ते बाद ही 10 लाख रुपये मूल्य का एक बस शेल्टर, स्टील ढांचे सहित चोरी हो गया है।

Image

बेंगलुरु में बस स्टैंड चोरी

Bengaluru Bus Stand Stolen: अभी तक आपने बिहार में पुल, मोइबल के टावर और ट्रेन के इंजन चोरी होने की कहानी सुनी होगी, लेकिन अब कर्नाटक से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां से एक नया नवेला बस स्टैंड चोरी होने का मामला सामने आया है।

10 लाख में बना था बस स्टैंड

घटना कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु का है। जहां बनने के एक हफ्ते बाद ही 10 लाख रुपये मूल्य का एक बस शेल्टर, स्टील ढांचे सहित चोरी हो गया है। बस स्टैंड कनिंघम रोड पर स्थित था और इसका प्रबंधन बेंगलुरु मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (बीएमटीसी) द्वारा किया जाता था। बेंगलुरु में बीएमटीसी बस स्टैंड के निर्माण के लिए जिम्मेदार कंपनी के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट एन रवि रेड्डी द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया। पुलिस ने आईपीसी 379 (चोरी के लिए सजा) के तहत मामला दर्ज किया है।

शिकायत में क्या कहा गया

रेड्डी की शिकायत में कहा गया है- "हम बीबीएमपी के लिए शहर में बस शेल्टर के निर्माण का काम करते हैं। हमने 21 अगस्त को कनिंघम रोड पर इस विशेष बस शेल्टर का निर्माण किया था। यह एक स्टेनलेस स्टील से बना था। शेल्टर की लागत 10 लाख रुपये थी। हालांकि, 28 अगस्त को शेल्टर का दौरा करने पर, हमने पाया कि यह गायब है। हमने बीबीएमपी अधिकारियों से पूछताछ की और उनसे पूछा कि क्या उनके पास शेल्टर को हटाने के बारे में कोई जानकारी है और उन्होंने कहा नहीं। अंत में, हमने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने का फैसला किया।"

जांच में जुटी पुलिस

एक पुलिस अधिकारी ने टीओआई को बताया कि वे आसपास की इमारतों से सीसीटीवी फुटेज एकत्र कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "अधिकांश व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी फुटेज होते हैं जो एक महीने तक रिकॉर्डिंग सेव कर सकते हैं और बाद में वो हट जाते हैं। एक बार जब हमें फुटेज मिल जाएगा, तो हम बदमाशों का पता लगा सकते हैं और मामले को सुलझा सकते हैं।"

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article