लखनऊ

देवरिया: सिपाही को मार डाला था कुचलकर, अब पुलिस के हत्थे चढ़े तस्कर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 30, 2023, 04:21 PM IST

Liquor Smuggler Arrested: सिपाही के हत्या के सभी आरोपी सलेमपुर से देवरिया के तरफ किसी घटना को अंजाम देने आ रहे है। सूचना मिलते ही पुलिस ने सोनूघाट के पास घेराबंदी कर दी। घराबंदी के बाद आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस दौरान पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई।

Image

देवरिया: सिपाही को मार डाला था कुचलकर, अब पुलिस के हत्थे चढ़े तस्कर (प्रतीकात्मक फोटो- pixabay)

Liquor Smuggler Arrested: देवरिया जिले में कोतवाली पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। दरअसल, पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने कबूला है कि 19 सितंबर को बैरियर पर ड्यूटी कर रहे सिपाही महानंद की हत्या इन्हीं शराब तस्करों ने की है। बता दें 19 सितंबर को सिपाही महानंद शराब तस्करी की सूचना मिलने पर भटनी के केरवनिया पुल के पास बैरियर बंद कर रहे थे तभी शराब तस्करों ने स्कॉर्पियों से कुचल कर महानंद की हत्या कर दी थी।

पुलिस और आरोपियों के बीच हुई मुठभेड़

दरअसल, एसओजी व कोतवाली पुलिस को शनिवार को मुखबिरों द्वारा यह सूचना मिली कि महानंद सिपाही के हत्या के सभी आरोपी सलेमपुर से देवरिया के तरफ किसी घटना को अंजाम देने आ रहे है। सूचना मिलते ही पुलिस ने सोनूघाट के पास घेराबंदी कर दी। घराबंदी के बाद आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस दौरान पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

सिपाही महानंद की थी हत्या

हालांकि पुलिस ने आरोपियों के पास से असलहा बरामद किए गए है। गिरफ्तारी के बाद पुछताछ में आरोपियों ने यह कबूला है कि शराब तस्करी के दौरान उसने सिपाही की स्कॉर्पियों से कुचल कर हत्या की थी। वहीं, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि सिपाही महानंद की जान शराब तस्कर को रोकने के दौरान चली गई। सोनूघाट के पास एसओजी व कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!