यूपी के मंत्री संजय निषाद के काफिले का वाहन पलटा, पांच घायल

कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने बताया कि पार्टी द्वारा आयोजित संवैधानिक अधिकार यात्रा में शामिल होने के लिए मंगलवार की रात्रि वह काफिले के साथ बलिया आ रहे थे, तभी ये हादसा हुआ।

Sanjay Nishad's Convoy Vehicle Overturns: उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर संजय निषाद के काफिले का एक वाहन पशु को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया जिसमें सवार चार महिला कार्यकर्ताओं सहित पांच कार्यकर्ता घायल हो गए। यह हादसा मंगलवार की रात जिले के ख़ेजुरी थाना क्षेत्र के जनुआन गांव के समीप हुआ।

Sanjay nishad

संजय निषाद

कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने बताया कि पार्टी द्वारा आयोजित संवैधानिक अधिकार यात्रा में शामिल होने के लिए मंगलवार की रात्रि वह काफिले के साथ बलिया आ रहे थे, तभी ख़ेजुरी थाना क्षेत्र के जनुआन गांव के समीप काफिले में पीछे चल रहा एक वाहन एक पशु को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया।

End of Feed