उत्तर प्रदेश सरकार के उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह (Dinesh Pratap Singh) ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) इटालियन (Italian) है, वह इस देश के नाम पर धब्बा हैं और हमारा कर्तव्य है कि हम हर अंतिम अंग्रेज को इस देश से बाहर करेंगे। उन्होंने आगे कहा-'रायबरेली की जनता ने सोनिया गांधी को नकार दिया है, जीतने के बाद आज तक कभी वहां के लोगों के बीच नहीं गईं तो यह बाहरी नहीं तो और क्या हैं।'
उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने विवादित बयान दिया है
जब कांग्रेस की सरकार बनी थी तब से यह बाहरी महिला इस देश की प्रधानमंत्री (PM) बनना चाहती है, लेकिन धन्यवाद देना चाहूंगा उस समय के नेतृत्व को जिन्होंने यह कहा कि किसी बाहरी को इस देश का प्रधानमंत्री नहीं बनने देंगे।
'भारत जोड़ो यात्रा' इस्लामाबाद में होनी चाहिए'
दिनेश ने कहा कि 'भारत जोड़ो यात्रा' इस्लामाबाद में होनी चाहिए, उन्होंने कहा कि 2024 में पूरे यूपी से कांग्रेस का सफाया होगा, जब तक मोदी जी हैं कांग्रेस, सपा और बसपा की दाल गलने वाली नहीं है।
'राहुल गांधी बहन के गाल पर चुम्मी लेते हैं'
दिनेश प्रताप सिंह ने राहुल गांधी को लेकर भी बयान दिया, उन्होंने पुजारी और तपस्वी वाले बयान पर कहा, 'देश के पुजारियों ने ही इस देश को बनाया है, इन बाहरी लोगों को यहां के संस्कार के बारे में कुछ नहीं पता उनकी उम्र 50 साल हो गई है, लेकिन बहन के गाल पर चुम्मी लेते हैं जिससे प्रियंका गांधी भी असहज महसूस करती हैं।
