लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर कैब बुक करके सलमान के घर भेजी, मुंबई पुलिस ने गाजियाबाद से धरा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 20, 2024, 01:32 PM IST

पुलिस ने आरोपी को आईपीसी की धारा 505 और 290 के तहत गिरफ्तार कर लिया है। एक अदालत ने उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया है। मोटरसाइकिल सवार दो लोगों द्वारा सलमान खान के आवास के बाहर गोलीबारी की घटना पहले ही सुर्खियों में है।

UP Man Sends Cab to Salman Khan Address: जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर कैब बुक करने और उसे बांद्रा इलाके में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के आवास पर भेजने के आरोप में गाजियाबाद के रहने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी रोहित त्यागी को उसके गृहनगर से पकड़ा गया। त्यागी के मुताबिक उसने प्रैंक करने के लिए ऐसा किया था।

Lawrenc-Salman Khan

सलमान के घर भेजी कैब, युवक गिरफ्तार

गैलेक्सी अपार्टमेंट तक कैब बुक करवाई

पुलिस ने बताया कि बुधवार को त्यागी ने कथित तौर पर सलमान खान के आवास गैलेक्सी अपार्टमेंट से बांद्रा पुलिस थाना तक की यात्रा के लिए एक कैब ऑनलाइन बुक की, जब कैब चालक उस पते पर पहुंचा तो उसे एहसास हुआ कि यह एक प्रैंक था और उसने मामले में शिकायत दर्ज कराई। बांद्रा पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए मामला दर्ज किया और त्यागी का पता लगाया। उसने त्यागी को आईपीसी की धारा 505 और 290 के तहत गिरफ्तार कर लिया। एक अदालत ने उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया है। मोटरसाइकिल सवार दो लोगों द्वारा सलमान खान के आवास के बाहर गोलीबारी की घटना के बाद से लॉरेंस फिर से सुर्खियों में है।

End of Feed