Mughals History: नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा, 'वे मुगलों के इतिहास को मिटाना चाहते हैं, ऐसा नहीं होगा। वे (मुगल) सैकड़ों वर्षों तक यहां रहे और यहीं दफन भी हुए।' नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख मुगल बादशाह औरंगजेब पर समाजवादी पार्टी के विधायक की टिप्पणी और शहरों और ऐतिहासिक इमारतों के नाम बदलने के उत्तर प्रदेश सरकार के फैसले पर उठे विवाद पर एक सवाल का जवाब दे रहे थे।
एनसीपी प्रमुख फारूक अब्दुल्ला
महाराष्ट्र के समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी द्वारा मुगल बादशाह औरंगजेब की प्रशंसा करने के बाद राजनीतिक तूफान खड़ा हो गया, जिस पर सत्तारूढ़ भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की।
आजमी ने औरंगजेब को 'अच्छा प्रशासक' कहा था और दावा किया था कि उनके शासन में भारत ने खूब तरक्की की। संसदीय कार्य मंत्री चंद्रकांत पाटिल द्वारा प्रस्ताव पेश किए जाने के बाद उन्हें महाराष्ट्र विधानसभा से निलंबित कर दिया गया।
'हम जानते हैं कि ऐसे लोगों से कैसे निपटना है'
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विवाद पर चुप्पी साधने के लिए समाजवादी पार्टी की आलोचना की थी और आजमी का नाम लिए बिना मांग की थी कि उन्हें पार्टी से निकाल दिया जाना चाहिए। योगी आदित्यनाथ ने कहा था, 'उन्हें उत्तर प्रदेश भेजो, हम जानते हैं कि ऐसे लोगों से कैसे निपटना है। इसमें हमें ज्यादा समय नहीं लगेगा।'
