Aurangzeb Controversy: औरंगजेब का मामला महाराष्ट्र के बाद अब बिहार तक पहुंच गया है, जेडीयू नेता खालिद अनवर ने औरंगजेब के समर्थन में बयान देकर बीजेपी के लिए दिक्कतें पैदा कर दी हैं खालिद अनवर ने कहा कि ऐतिहासिक शख्सियतों पर चर्चा अकादमिक ही रहनी चाहिए और उसका राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए।
उनका कहना है कि इतिहासकारों ने कहा है कि औरंगजेब एक अच्छा शासक था और वह उतना क्रूर नहीं था जितना उसे दर्शाया जाता है, औरंगजेब के बारे में लोगों की अलग-अलग राय है।
वहीं बीजेपी के विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने अनवर के बयान की निंदा की साथ ही उन्हें सदन से निष्कासित करने की भी मांग कर डाली, वहीं खालिद अनवर के बयान से जेडीयू के नेताओं ने भी किनारा कर दिया है।
वहीं बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा विधायक तारकिशोर प्रसाद ने जेडीयू नेता को नसीहत देते हुए कहा कि किसी भी नेता को इस तरह के बयान देने से बचने की कोशिश करनी चाहिए।
ध्यान रहे कि महाराष्ट्र में सपा विधायक अबू आजमी ने औरंगजेब की तारीफ की थी आजमी ने कहा था कि औरंगजेब निर्दयी शासक नहीं था, उनके बयान की आलोचना होने लगी तो उन्होंने इतिहासकारों का हवाला देते हुए माफी भी मांगी थी।
गौर हो कि महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष ने मुगल बादशाह औरंगजेब पर टिप्पणी करने के लिए समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी को बुधवार को चल रहे बजट सत्र की पूरी अवधि के लिए निलंबित कर दिया वहीं अबू आजमी की टिप्पणी के खिलाफ महाराष्ट्र विधानसभा में एक प्रस्ताव लाया गया।
