प्यार जब परवान चढ़ता है, तब वह न तो रंग-रूप देखता है, न जाति-धर्म और न ही लिंग और संबंध। प्यार तो बस हो जाता है...ऐसे ही एक लड़की को प्यार हो गया, वह भी एक ही समय पर दो लड़कों से। रोचक बात यह है कि दोनों युवक सगे भाई हैं और तीनों यह बात जानते हैं। हालांकि, इस लव ट्रायंगल (प्रेम त्रिकोण) में लड़की वाले जब रोड़ा बने तो वे तीनों घर से भाग गए।
तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है।
यह घटना उत्तर प्रदेश के बरेली की है। वहां के शेरगढ़ थाना में 25 साल की लड़की रहती है। वह वहीं के दो सगे भाइयों से प्यार में पड़ गई। घर वालों को इस बारे में जब पता चला तो बवाल हो गया। उन्होंने डांटा-फटकारा तो कुछ दिन मामला ठंडा हो गया, मगर प्यार की भड़की चिंगारी आंच का रूप ले चुकी थी। वे (तीनों) इसी क्रम में कुछ दिन बाद वहां से भाग गए।
लड़की के गायब होने के बाद घर वाले परेशान हुए। उन्हें इस ओर शक हुआ, जिसके बाद युवती के पिता ने पुलिस को शिकायत दे दी। पुलिस फिलहाल मामले की जांच पड़ताल के साथ तीनों को तलाशने में जुटी है।
