UP Election: 'उठ जाग मुसाफिर भोर भई, चवन्नी के चक्कर में 36 बिरादरी...' खुद को अखिलेश का शुभचिंतक बताकर क्या बोल गए ओपी राजभर?

UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के ‘चवन्नी’ वाले बयान पर सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने तीखा पलटवार किया है। राजभर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अखिलेश यादव को ‘जगने’ और ‘आंखें खोलने’ की सलाह देते हुए सहारनपुर जाने की चुनौती दी। उन्होंने PDA की राजनीति, गैर-यादव OBC और 2017 के चुनाव को लेकर भी अखिलेश पर निशाना साधा।

UP Election: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में सियासी माहौल गरमाता जा रहा है। हाल ही में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव द्वारा दिए गए 'चवन्नी' वाले बयान पर राजनीतिक टिप्पणी भी हो रही है। इसी बीच एसबीएसपी के चीफ ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। ओम प्रकाश राजभर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने अखिलेश को निशाने पर लेते हुए लिखा कि उन्हें अब 'जगने' और 'आंखें खोलने' की जरूरत है।

op rajbhar

ओपी राजभर ने 'चवन्नी' विवाद को लेकर अखिलेश यादव पर निशाना साधा। PTI

राजभर ने अपने पोस्ट की शुरुआत एक भजन की पंक्ति “उठ जाग मुसाफिर भोर भई, 'अब रैन कहां जो तू सोवत है' से की और इसे अखिलेश यादव के लिए बताया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव को अब जाग जाना चाहिए।

End of Feed