बोले BJP के वरुण गांधी- चल रहा भ्रष्टाचार का वक्त, जो चप्पल उठाने लायक न थे, वे काफिले में चल रहे

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Apr 17, 2023, 09:48 PM IST

Varun Gandhi on Corruption: वैसे, वरुण का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है, जिसके सोशल मीडिया से लेकर सियासी गलियारों तक तरह-तरह के मायने निकले जा रहे हैं।

Varun Gandhi on Corruption: सियासत में भ्रष्टाचार के मसले पर उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद वरुण गांधी ने अपनी ही पार्टी की सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि यह करप्शन का वक्त चल रहा है। उन्होंने इसके साथ ही सवालिया लहजे में पूछा कि क्या आपको लगता है कि यह आपकी गलतियों की वजह से नहीं हो रहा है? वरुण ने इसके साथ ही यह दावा भी किया कि जो चप्पल उठाने की औकात नहीं रखते थे, वे आज पांच-पांच गाड़ियों के काफिले में चल रहे हैं।

varun gandhi bjp on corruption

पीलीभीत से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद वरुण गांधी। (फाइल)

ये बातें उन्होंने सोमवार (17 अप्रैल, 2023) को अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र पीलीभीत के ललौरीखेड़ा ब्लॉक क्षेत्र में हुए जन संवाद कार्यक्रम के दौरान कहीं। राजनीति में भ्रष्टाचार के संदर्भ में उन्होंने बिना किसी का नाम लिए ही कहा, "जो हमारे चप्पल उठाने की औकात नहीं रखते थे, वह आज पांच-पांच गाड़ियों के काफिले में चल रहे हैं...है कि नहीं?" बकौल गांधी, ‘‘जो लोग चुनाव के पहले और उसके बाद कालोनियां बनाते थे, वे अब पांच-पांच गाड़ियों के काफिले में चल रहे हैं।"

End of Feed