Gorakhpur Holi:सीएम योगी बोले- भक्ति, सत्य व न्याय के मार्ग पर चलने वाले की होती है सदैव जीत

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Mar 6, 2023, 08:19 PM IST

UP CM Yog in Gorakhpur: सीएम योगी सोमवार शाम पाण्डेयहाता में होलिका दहन उत्सव समिति की ओर से आयोजित होलिका दहन शोभायात्रा के अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे।

Holika Dahan Shobhayatra Gorakhpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर समेत समूचे प्रदेशवासियों को सामाजिक समता, उल्लास और उमंग के पर्व होली की बधाई देते हुए कहा कि सनातन संस्कृति के पर्व हजारों वर्षों से धर्म, सत्य व न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। किसी का शोषण न हो, सबके साथ न्याय हो, इसी को हमारी ऋषि परम्परा में रामराज्य कहा गया है। हमें याद रखना चाहिए कि भक्ति, सत्य और न्याय के मार्ग का अनुसरण करने वाले की सदैव जीत होती है। होलिका दहन का भी यही संदेश है।

UP CM Yog in Gorakhpur

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उन्होंने होलिका और भक्त प्रह्लाद के पौराणिक आख्यान से संदेश देते कहा कि होलिका दहन बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य और अन्याय पर न्याय की विजय का प्रतीक पर्व है। हमें होलिका दहन को बुराई, दुराग्रह, वैरभाव तिलांजलि देने का माध्यम बनाना चाहिए।

End of Feed