विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी तेज, आज राज्यपाल से मिलेंगे सीएम योगी

UP Cabinet Expansion: उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात करने वाले हैं।

UP Cabinet Expansion: उत्तर प्रदेश की राजनीति में इन दिनों हलचल तेज हो गई है। बिहार में सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) का पूरा ध्यान उत्तर प्रदेश पर आ गया है। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में जल्द मंत्रिमंडल विस्तार (UP Mantrimandal Vistar) होने की चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Anandiben Patel) से मुलाकात करने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री शाम को जन भवन पहुंचेंगे। यह मुलाकात ऐसे समय हो रही है जब राज्य में कैबिनेट विस्तार को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही हैं।

cm yogi cabinet vistar

यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज

इन चेहरों को मिल सकती है मंत्रिमंडल में जगह

माना जा रहा है कि बीजेपी आने वाले चुनावों को ध्यान में रखते हुए सामाजिक और जातीय संतुलन बनाने की तैयारी कर रही है। सूत्रों के अनुसार, मंत्रिमंडल में दो ब्राह्मण नेताओं को जगह दी जा सकती है। इसके अलावा दो पिछड़ा वर्ग (OBC) के नेताओं को भी मंत्री बनाया जा सकता है। पार्टी एक दलित और एक महिला चेहरे को भी कैबिनेट में शामिल कर हर वर्ग तक अपनी पहुंच मजबूत करना चाहती है। बीजेपी की कोशिश है कि सभी समुदायों को प्रतिनिधित्व देकर चुनाव से पहले मजबूत संदेश दिया जाए।

End of Feed