UP By election Result: एक दिन पहले सभासद प्रत्याशी की हुई थी मौत, मतगणना हुई तो 3 वोटों से जीत गया

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated May 13, 2023, 09:29 PM IST

UP By Election Result: सुल्तानपुर के कादीपुर के निराला नगर वार्ड से निर्दलीय प्रत्याशी संतराम को जीत मिली, लेकिन अपनी जीत देखने के लिए वह अब दुनिया में नहीं हैं। उन्हें चुनाव में कुल 217 वोट मिले, जबकि उनके विपक्षी को 214 वोट हासिल हुए।

UP By Election Result: उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को बंपर जीत हासिल हुई है। भारतीय जनता पार्टी ने यूपी की सभी 17 नगर निगम में एकतरफा जीत हासिल की है। नगर निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी समेत बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। इसी बीच सुल्तानपुर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक सभासद प्रत्याशी की मतगणना के एक दिन पहले मौत हो गई थी। जब मतगणना हुई तो इस प्रत्याशी ने 3 वोटों से जीत हासिल की।

death

प्रतीकात्मक तस्वीर

हार्ट अटैक से प्रत्याशी की हुई मौत

सुल्तानपुर के नगर पंचायत कादीपुर के निराला नगर वार्ड का रिजल्ट घोषित होने के बाद यहां के लोग हैरान रह गए। दरअसल, यहां जीतने वाले प्रत्याशी की एक दिन पहले हार्ट अटैक से मौत हो चुकी है। मतगणना से एक दिन पहले यानि शुक्रवार को प्रत्याशी को हार्ट अटैक आया और उसे अपनी जीत देखना नसीब नहीं हुा। कादीपुर के निराला नगर वार्ड से जीते प्रत्याशी का नाम संतराम है। संतराम ने निर्दलीय चुनाव लड़ा था। उन्हें चुनाव में कुल 217 वोट मिले थे। जबकि उनके विपक्षी रमेश को 214 वोट हासिल हुए थे।

End of Feed