सीमा हैदर की इनसाइड स्टोरी, वो सवाल जो ATS और खुफिया एजेंसियों को कर रहे परेशान

Seema Haider News: सीमा हैदर मामले में उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी विक्रम सिंह ने कई सवाल खड़े कि हैं। उन्होंने कहा, आखिर सीमा ने फोन क्यों तोड़े, कई सिम कार्ड रखने की उसे जरूरत क्यों पड़ी, उसके पास कई तरह के सर्टिफिकेट हैं, आखिर इसका क्या राज है? इसकी पूरी जांच होनी चाहिए।

Seema Haider News: पाकिस्तान से आयी महिला सीमा हैदर लगातार सुर्खियां बटोर रही है। वह भारतीय जांच एजेंसियों के शक के घेरे में भी है। सोमवार को यूपी ATS ने आठ घंटे तक सीमा और उसके पति सचिन से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान सचिन के पिता भी मौजूद रहे। आज एक बार फिर एटीएस पूछताछ कर रही है।

Seema Haider Sachin Love Story

सीमा हैदर के नेपाल के रास्ते अवैध ढंग से भारत में घुसना सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता का विषय बन गया है। सीमा के इस तरह देश मे घुसने से देश की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल ये उठता है कि कड़ी सुरक्षा के बावजूद यह संभव कैसे हुआ। भारत-नेपाल बॉर्डर से आखिर सीमा हैदर कैसे देश में घुसी, इस बात की हर तरफ चर्चा है। क्योंकि बॉर्डर पर सशस्त्र सीमा बल यानी एसएसबी तैनात होती है, जो विशेष कर नेपाल और भूटान बॉर्डर की सुरक्षा करती है।

End of Feed