ओवैसी का 'UP Model' क्या,चुनाव से पहले क्यों बदला AIMIM का रुख, अखिलेश-मायावती से लेकर जयंत चौधरी पर क्या संकेत?

उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों से पहले एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बड़ा राजनीतिक दांव खेला है। उन्होंने बीजेपी को रोकने के लिए विपक्षी दलों के साथ गठबंधन करने की स्पष्ट इच्छा जाहिर की है। पढ़ें उन्होंने अखिलेश-मायावती से लेकर जयंत चौधरी पर क्या कुछ कहा?

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों की आहट के साथ ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने राज्य का दौरा करते हुए एएनआई से बातचीत करते हुए साफ कर दिया है कि इस बार का चुनाव 2014, 2017, 2019 या 2022 जैसा बिल्कुल नहीं होगा।

up chunav 2027 Asaduddin Owaisi

यूपी चुनाव से पहले ओवैसी का बड़ा दांव

यह एक बेहद चुनौतीपूर्ण और अलग तरह का चुनाव होने जा रहा है। ओवैसी के ताजा रुख से यह स्पष्ट है कि एआईएमआईएम इस बार यूपी के सियासी मैदान में एक निर्णायक भूमिका निभाने की तैयारी कर रही है।

End of Feed