CJI पर आपत्तिजनक टिप्पणी, वकील के विरुद्ध अवमानना कार्रवाई पर सुनवाई करेगी अदालत

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) की सचिव अधिवक्ता प्रज्ञा बघेल और संयुक्त सचिव अधिवक्ता मीनेष दुबे ने पीठ को सूचित किया कि उन्हें वकील के खिलाफ आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू करने के अनुरोध वाली याचिका दायर करने के लिए अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमणी की सहमति मिल गई है।

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को प्रधान न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले वकील के विरुद्ध अवमानना की कार्रवाई के अनुरोध वाली याचिका पर 18 नवंबर को सुनवाई करने पर सहमति जताई। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) ने वकील के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई का अनुरोध करते हुए यह याचिका दायर की है।

Supreme court

CJI पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामला

अवमानना की कार्यवाही शुरू करने के अनुरोध वाली याचिका दायर

End of Feed