Bihar News:केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे रोड एक्सीडेंट में बाल-बाल बचे, पायलट कार पलटी

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jan 15, 2023, 11:33 PM IST

Ashwini Choubey car accident: केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे एक सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे हैं उनके काफिले की पायलट कार पलट गई है।

Union minister Ashwini Choubey news: बिहार से केंद्र सरकार में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे (Ashwini Choubey) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है, बताते हैं कि बक्सर से पटना लौटने के दौरान डुमराव के मठीला-नारायणपुर पथ पर चल रही कोरानसराय थाने की गाड़ी पलट गयी, इस गाड़ी के ठीक पीछे केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे इनोवा कार में सवार थे।

Ashwini Choubey car accident

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे एक सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे हैं

कहा जा रहा है ऐन मौके पर उनकी कार के ड्राइवर ने खासी समझदारी दिखाई जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई वहीं इस हादसे में कुछ पुलिस वाले घायल हो गए हैं, जिन्हें केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे तुरंत अस्पताल लेकर गए, बताते हैं कि इस दुर्घटना में ड्राइवर और चार पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

End of Feed