Wrestlers Protest: पहलवानों को फिर मनाएंगे अनुराग ठाकुर, बातचीत के लिए बुलावा भेजा

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Jun 7, 2023, 06:39 AM IST

Wrestlers Protest: भाजपा सांसद बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ एक नाबालिग सहित सात महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पहलवानों का आरोप है कि सिंह ने अलग-अलग समय पर उन्हें गलत तरीके से छूया। सांस चेक करने के बहाने उन्होंने उनके शरीर को हाथ लगाया।

Wrestlers Protest: केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि उन्होंने प्रदर्शनकारी पहलवानों को बातचीत के लिए बुलावा है। ये पहलवान भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। पहलवानों ने सिंह पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। ठाकुर ने कहा है कि सरकार पहलवानों के साथ बातचीत करना चाहती है।

Anurag Thakur

प्रदर्शनकारी पहलवानों से फिर मिलेंगे अनुराग ठाकुर।

मैंने बातचीत के लिए फिर बुलाया-ठाकुर

ठाकुर ने बुधवार को अपने एक ट्वीट में कहा, 'पहलवानों के मुद्दों पर सरकार उनके साथ बातचीत करने की इच्छुक है। मैंने पहलवानों को एक बार फिर बातचीत के लिए बुलाया है।' बता दें कि सिंह के खिलाफ प्रदर्शन की अगुवाई करने वाले पहलवान बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक एवं विनेश फोगाट वापस रेलवे की अपनी नौकरी पर लौट आए हैं। बता दें कि गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद ये पहलवान वापस नौकरी पर लौटे हैं।

End of Feed