केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पिता देबेंद्र प्रधान का निधन, वाजपेयी की सरकार में रहे थे मंत्री

Debendra Pradhan Death: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पिता देवेंद्र प्रधान का सोमवार सुबह दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। वे 83 वर्ष के थे, पुरी स्वर्ग द्वार में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Debendra Pradhan Death: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में मंत्री रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता देबेंद्र प्रधान का सोमवार को निधन हो गया, वह 84 वर्ष के थेउनके पुत्र धर्मेन्द्र प्रधान, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली मौजूदा केंद्र सरकार में शिक्षा मंत्री हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओडिशा इकाई के पूर्व अध्यक्ष देबेंद्र प्रधान ने नयी दिल्ली में अंतिम सांस ली।

Debendra Pradhan Death

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पिता देबेंद्र प्रधान का निधन (फाइल फोटो)

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा कि देबेंद्र प्रधान एक लोकप्रिय जननेता और योग्य सांसद थे।माझी ने कहा, 'उन्होंने (देबेंद्र प्रधान ने) 1999 से 2001 तक केन्द्रीय परिवहन एवं कृषि मंत्री के रूप में अपने कर्तव्यों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। एक जनप्रतिनिधि एवं सांसद के रूप में उन्होंने अनेक कल्याणकारी कार्य किए जिसके लिए उन्हें आम जनता का काफी स्नेह मिला। उन्होंने अपना पूरा जीवन सेवा और दृढ़ संकल्प की भावना के साथ राज्य के विकास के लिए समर्पित कर दिया।'

End of Feed