‘केरल’ बना ‘केरलम’, राज्य के नाम बदलाव को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी

केरल अब केरलम हो गया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केरल का नाम बदलने की मंजूरी दे दी है। केरल विधानसभी में नाम बदलने को लेकर प्रस्ताव पहले ही पास हो चुका है।

केंद्र सरकार ने केरल का नाम आधिकारिक तौर पर ‘केरलम’ करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। मंगलवार को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस फैसले पर सहमति बनी। यह प्रस्ताव पहले राज्य सरकार की ओर से भेजा गया था, जिसे अब केंद्र ने हरी झंडी दे दी है। सूत्रों के मुताबिक, यह निर्णय ऐसे समय में लिया गया है जब राज्य में अप्रैल–मई में विधानसभा चुनाव होने हैं। हालांकि सरकार का कहना है कि यह कदम राज्य की सांस्कृतिक और भाषाई पहचान को सम्मान देने के उद्देश्य से उठाया गया है।

End of Feed