भारत की पहल को मिली वैश्विक पहचान, UN ने 27 नवंबर को घोषित किया अंतर्राष्ट्रीय बाल विवाह उन्मूलन दिवस

27 नवंबर की तारीख भारत के लिए भी खास महत्व रखती है। इसी दिन 2024 में केंद्र सरकार ने ‘बाल विवाह मुक्त भारत’अभियान की शुरुआत की थी। ऐसे में संयुक्त राष्ट्र द्वारा इसी तारीख को अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित किया जाने से भारत के प्रयासों को भी वैश्विक मंच पर पहचान मिली है।

बाल विवाह और जबरन विवाह जैसी कुप्रथाओं के खिलाफ वैश्विक अभियान को मजबूत करने की दिशा में संयुक्त राष्ट्र ने बड़ा कदम उठाया है। संयुक्त राष्ट्र ने 27 नवंबर को अंतर्राष्ट्रीय बाल विवाह उन्मूलन दिवस के रूप में घोषित किया है। भारत ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया था।

संयुक्त राष्ट्र

संयुक्त राष्ट्र (तस्वीर-istock)

बता दें कि 27 नवंबर की तारीख भारत के लिए भी खास महत्व रखती है। इसी दिन 2024 में केंद्र सरकार ने ‘बाल विवाह मुक्त भारत’अभियान की शुरुआत की थी। ऐसे में संयुक्त राष्ट्र द्वारा इसी तारीख को अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित किया जाने से भारत के प्रयासों को भी वैश्विक मंच पर पहचान मिली है।

End of Feed