संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख और तुर्की के राष्ट्रपति ने की व्लोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 19, 2022, 10:55 AM IST

यूक्रेन के पश्चिमी शहर ल्वीव में आयोजित एक बैठक में नेताओं ने युद्ध के कैदियों के आदान-प्रदान पर और यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र को सुरक्षित बनाने के लिए संयुक्त राष्ट्र के परमाणु ऊर्जा विशेषज्ञों की यात्रा की व्यवस्था करने को लेकर चर्चा की।

यूक्रेन में करीब छह महीने से जारी युद्ध को रोकने के मकसद से संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस और तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने बृहस्पतिवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात की। तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने कहा कि वह रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी इस संबंध चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि अधिकतर जिन भी मुद्दों पर चर्चा की गई उन पर क्रेमलिन की रजामंदी जरूरी है।

UN chief and Turkish President.jpg (Photo-AP)

UN chief and Turkish President meet with Volodymyr Zelenskyy (Photo-AP)

रूस के यहां सैन्य कार्रवाई शुरू करने के बाद एर्दोआन पहली बार यूक्रेन यात्रा पर पहुंचे हैं और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस दूसरी बार। इस यात्रा से युद्ध रोकने के संबंध में, समग्र शांति की नहीं तो कम से कम विशिष्ट मुद्दों पर कुछ सफलता मिलने की उम्मीद थी... हालांकि अभी तक ऐसा कुछ होता नजर नहीं आ रहा।

End of Feed