Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल मर्डर केस के मास्टरमाइंड और माफिया अतीक अहमद का गेम ओवर हो चुका है। लेटेस्ट इनपुट है कि अब नंबर शाइस्ता परवीन (Shaista Parveen) के शहजादों का है। नैनी जेल मे बंद अली और लखनऊ जेल में बंद उमर की डर के मारे हालत खराब हो गई है। दोनों कोर्ट में याचिका डालकर कह रहे हैं कि सेंट्रल फोर्स आएगी तभी जान बचेगी। इधर पुलिस अब अतीक के नाबालिग शहजादों की भी पूरी कुंडली खंगाल रही है। कुल जमां ये कि योगी के पुलिस ने ऐसी तैयारी की है कि अब अतीक के विनाशक वंश का नामो-निशां ही मिट जाएगा। सवाल ये कि फरार शाइस्ता क्या करेगी? और क्या शाइस्ता अहमद सरेंडर करेगी? या फिर शाइस्ता को अपने बच्चों की कुर्बानी कुबूल है? हम ऐसा क्यों कह रहे हैं? जानिए पूरी खबर क्या है ? यूपी के श्रावस्ती में बीजेपी नेता की हत्या के दो आरोपी गले में तख्ती डालकर कोतवाली में सरेंडर करने पहुंचे। 13 जून को दोनों अपराधियों ने बीजेपी नेता की हत्या की थी। और जब पुलिस का हंटर चला तो पुलिस के डर के मारे अपराधी खुद ही थाने में सरेंडर करने पहुंच गए। यही डर अब अतीक की बीवी शाइस्ता और अतीक के बमबाज गुड्डू मुस्लिम को सता रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि उमेश पाल मर्डर केस में 116 दिन बाद सबसे हैरान करने वाला खुलासा हुआ है। अतीक के विनाशक वंश को लेकर सबसे सनसनीखेज खबर सामने आई है। अली, उमर के खिलाफ पुलिस को पहले ही पुख्ता सबूत मिल चुके हैं। लेकिन अब बारी शाइस्ता के नाबालिग शहजादों की है।
अतीक की गद्दी संभालेंगे नाबालिग बेटे?
अतीक की बीबी शाइस्ता परवीन (Shaista Parveen) को उम्मीद थी कि उसके नाबालिग शहजादे आगे चलकर अतीक की गद्दी संभालेंगे। अतीक के गैंग को उम्मीद थी कि ये नाबालिग शहजादे ही उनके अगले बॉस बनेंगे। लेकिन अतीक के खास वकील सौलत हनीफ के खुलासे के बाद शाइस्ता की आखिरी ख्वाहिश पर सवालिया निशान लग गया है। इन दोनों नाबालिग बेटों की चेहरा हम नहीं दिखा सकते। इनकी पहचान का खुलासा नहीं कर सकते हैं लेकिन इनकी कहानी आपको जरूर सुनाएंगे क्योंकि अतीक के ये बेटे नाबालिग जरूर हैं लेकिन गुनाह करने में ये किसी शातिर भी अपराधी को मात दे सकते हैं। गुनाहों की प्लानिंग में ये बड़े-बड़े से एक्सपर्ट को मात दे सकते हैं। इन्हीं 5 बेटों पर अतीक का धंधा संभालने और वंश को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी थी। लेकिन उमेश पाल मर्डर के बाद फैमिली की पूरी फैमिली ट्री ही बदल गई।
अली अहमद और उमर अहमद जेल में बंद
उमेश पाल हत्याकांड में शामिल असद का एनकाउंटर हो चुका है। अतीक के दो बेटे अली अहमद और उमर अहमद जेल में गुनाहों की सजा काट रहे हैं। उमर अहमद लखनऊ जेल में है। अली अहमद नैनी सेंट्रल जेल में बंद है। शूटआउट केस में अब तक 9 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल हो चुकी है। अतीक के बड़े बेटे उमर और दूसरे बेटे अली अहमद का नाम पहले ही उमेश पाल शूटआउट केस में शामिल किया जा चुका है। अब उमर और अली को मर्डर केस में आरोपी बनाने की तैयारी है। लेकिन शाइस्ता और अतीक के चाहने वालों को सबसे बड़ा झटका तो अब लगा है। अली, उमर के बाद शाइस्ता को उम्मीद थी कि उसके नाबालिग बेटे गैंग को संभाल लेंगे। शायद इसी वजह से उमेशपाल मर्डर की प्लानिंग में इन नाबालिग बेटों को शामिल किया गया था। शाइस्ता को उम्मीद थी कि नाबालिग होने के कारण इन पर कोई शक नहीं करेगा।
दूसरा ये की जांच भी बैठेगी तो नाबालिग होने के कारण ये जल्दी छूट जाएंगे।
उमेशपाल मर्डर में अतीक के बेटों का हाथ
24 फरवरी 2023 को उमेश पाल का मर्डर हुआ। 116 दिन बाद उमेशपाल मर्डर केस में अतीक के नाबालिग शहजादों की एंट्री हुई है। उमेशपाल मर्डर की केस डायरी में इनका नाम दर्ज हो गया है। अतीक के खासमखास और पेशे से वकील सौलत हनीफ ने खुलासा किया है। उमेश पाल की हत्या में करीब 6-7 फेस टाइम आईडी का इस्तेमाल हुआ था। इन सारी फेस टाइम आईडी के जरिए ही अतीक एंड गैंग जेल के अंदर से प्लान को ऑपरेट कर रहे थे। अब पुलिस ये पता लगाने की कोशिश में है कि आखिरकार ये आईडी अतीक के दोनों नाबालिग बेटों में से किसकी है ? पुलिस अब बाल सुधार गृह में मौजूद बेटों की जांच और उनके खिलाफ सबूत जुटाने की तैयारी में है ।
अतीक के दोनों नाबालिग बेटे फंस चुके हैं
एसीपी धूमनगंज वरुण कुमार के मुताबिक मामले की विवेचना चल रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शाइस्ता अपनी नाबालिग बेटों की उम्र को ढाल बनाना चाहती थी। लेकिन शाइस्ता ने कानून की किताबें ठीक से नहीं पढ़ी थी। अब उसके दोनों नाबालिग शहजादे फंस चुके हैं। शाइस्ता और अतीक के लाड़लों को लेकर कुछ और भी अहम खुलासे हुए हैं। जांच में पता चला है कि उमेश पाल मर्डर की खबर टीवी पर देखकर अतीक के एक नाबालिग बेटे ने जश्न मनाया था।
अतीक बेटे अब डर से कांपने लगे हैं
उमेश पाल मर्डर की प्लानिंग में नाबालिग बेटे का अहम रोल था। वकील ने 19 फरवरी को उमेश पाल की तस्वीरें शाइस्ता, असद और नाबालिग बेटे को भेजी थी। यूपी में माफिया अतीक की कहानी अब अतीत का चैप्टर है। अतीक की बीबी शाइस्ता फरारी पर है और जेल में शहजादे अब डर से कांपने लगे हैं। अतीक के जेल में बंद दोनों बेटे अली, उमर ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। जान का खतरा बताते हुए मर्डर केस में पूछताछ के दौरान सुरक्षा की मांग की है। कोर्ट से सेंट्रल फोर्स की मौजूदगी में पूछताछ की जाने की गुहार लगाई है। कोर्ट ने दोनों के वकील से हलफनामा दाखिल करने को कहा है। मामले पर अगली सुनवाई 12 जुलाई को होगी। क्योंकि 116 दिन से शाइस्ता परवीन फरार है। और वो लगातार अतीक के गैंग को फिर से खड़ा करने की कोशिश कर रही है। हत्या, किडनैपिंग, वसूली, रंगादारी और फिरौती का धंधा फिर से शुरू हो रहा है।
गैंग को खड़ा करने की फिराक में है शाइस्ता
शाइस्ता किसी भी तरह से गैंग को खड़ा करने की फिराक में है। अतीक के खौफ को जिंदा रखने की कोशिश कर रही है। माफिया अतीक के गैंग पर प्रॉपर्टी डीलर की किडनैपिंग के बाद 20 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप लगा है। 17 जून को अतीक की पत्नी पर सीतापुर में गौशाला की जमीन कब्जाने का आरोप लगा। 15 जून को अतीक के गुर्गे फरहान ने जेल के अंदर से रंगदारी की डिमांड की। प्रॉपर्टी डीलर से 50 लाख की रंगादारी मांगी। धूमनगंज थाने में फरहान समेत आठ लोगों के खिलाफ FIR दर्ज हुई। 30 मई को अतीक गैंग से जुड़े मोहम्मद मुजफ्फर और उसके भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ। कौशाम्बी के व्यापारी से 1 करोड़ की रंगदारी और जान से मारने की धमकी दी थी।
शाइस्ता सरेंडर करेगी या बेटे सूली चढ़ेंगे?
लेकिन जिस तरीके से योगी की पुलिस एक्शन ले रही है। शाइस्ता के शहजादों और अतीक के विनाशक वंश की कलई खुल रही है। उससे तो शाइस्ता पर सरेंडर का प्रेशर लगातार बढ़ रहा है। अब सवाल ये है कि शाइस्ता सरेंडर करेगी या बेटे सूली चढ़ेंगे? क्योंकि यूपी में आज इसी बात की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। प्रयागराज के गली - मोहल्लों से लेकर अतीक गैंग में भी इसी बात पर गहमागहमी मची है।
