हर हफ्ते 6-11 प्रतिशत मुनाफे का लालच देकर ठगी, हवाला से क्रिप्टो तक पहुंचाई रकम, रोमानिया से भारत लाया गया यूक्रेनी आरोपी

मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में केंद्रीय जांच एजेंसियों ईडी और सीबीआई को बड़ी कामयाबी मिली है। मामले में वांटेड यूक्रेनी नागरिक ओलेक्सांद्र जापिचेंको को रोमानिया से भारत लाया गया है। ये पहली बार है जब देश में किसी विदेशी आरोपी का प्रत्यपर्ण करके भारत लाया गया है।

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में वांटेड यूक्रेनी नागरिक ओलेक्सांद्र जापिचेंको को रोमानिया से भारत लाया गया है। सीबीआई ने विदेश मंत्रालय, गृह मंत्रालय और ईडी के साथ मिलकर ओलेक्सांद्र के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया पूरी कराई है। अब यहां उससे पूछताछ की जाएगी। इस पूरी प्रक्रिया में सीबीआई ने नोडल एजेंसी की भूमिका निभाई वहीं, ईडी की टीम उसे भारत लेकर आई। ओलेक्सांद्र के प्रत्यर्पण और मनी लॉन्ड्रिंग मामले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय ने विस्तार से जानकारी दी है।

रोमानिया से यूक्रेनियन नागरिक का भारत प्रत्यर्पण

रोमानिया से यूक्रेनियन नागरिक का भारत प्रत्यर्पण

ये पहली बार है जब देश में किसी विदेशी आरोपी का प्रत्यपर्ण करके भारत लाया जा रहा है। बता दें कि अकसर भारतीय आरोपी जो वांटेड होते हैं और विदेशों में छिपे होते है उनको एजेंसी प्रत्यापर्ण करके भारत लाती हैं। लेकिन इस बार मनी लॉन्ड्रिंग मामले में वांटेड एक यूक्रेनी नागरिक को भारत लाया गया है।

End of Feed