UGC के इक्विटी नियमों पर फिर से मंथन, केंद्र बनाएगा एक्सपर्ट कमेटी? सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

Supreme Court UGC Rules Stay: UGC के 2026 इक्विटी नियमों पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने बताया कि वह नियमों की समीक्षा के लिए एक्सपर्ट कमेटी के गठन पर विचार कर रही है।

UGC Equity Regulations 2026: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के 'इक्विटी नियम 2026' (Promotion of Equity in Higher Education Institutions Regulations, 2026) को लेकर चल रहे कानूनी विवाद में केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया है कि वह इन नियमों की व्यापक समीक्षा के लिए एक उच्चस्तरीय विशेषज्ञ समिति (Expert Committee) गठित करने पर विचार कर रही है। भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने आश्वासन दिया कि संशोधित नियमों के आने के बाद किसी भी वर्ग के छात्र के मन में कोई आशंका या असुरक्षा नहीं रहेगी।

UGC के इक्विटी नियमों पर फिर से मंथन, केंद्र बनाएगा एक्सपर्ट कमेटी? सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

UGC के इक्विटी नियमों पर फिर से मंथन, केंद्र बनाएगा एक्सपर्ट कमेटी? सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणियां: 'युवा पीढ़ी और सभी वर्गों का ध्यान रखें'

मामले की सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत ने केंद्र सरकार को कुछ महत्वपूर्ण सुझाव और निर्देश दिए। कोर्ट बोला- नियमों में संशोधन करते समय युवा पीढ़ी और सभी वर्गों के छात्रों के व्यापक हितों को ध्यान में रखा जाना चाहिए। नियम ऐसे होने चाहिए जिनसे किसी भी छात्र या वर्ग को भेदभाव, उपेक्षा या बेजा उत्पीड़न की आशंका न रहे।

End of Feed