बागी सांसदों के क्षेत्रों का उद्धव ठाकरे करेंगे दौरा; सांसद ओमराजे निम्बालकर का बयान- कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद फैसला लूंगा

दौरे की शुरुआत 27 जून को यवतमाल-वाशिम और हिंगोली से होगी। इसके बाद 28 जून को परभणी और धाराशिव, जबकि 29 जून को शिर्डी लोकसभा क्षेत्र का दौरा किया जाएगा।

Shivsena UBT: महाराष्ट्र की राजनीति में हाल ही में हुई बड़ी राजनीतिक हलचलों के बाद शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बागी सांसदों के लोकसभा क्षेत्रों का दौरा करने का फैसला किया है। पार्टी में हुई टूट के बाद उद्धव ठाकरे लगातार तीन दिनों तक छह लोकसभा क्षेत्रों का दौरा कर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से संवाद करेंगे। दौरे की शुरुआत 27 जून को यवतमाल-वाशिम और हिंगोली से होगी। इसके बाद 28 जून को परभणी और धाराशिव, जबकि 29 जून को शिर्डी लोकसभा क्षेत्र का दौरा किया जाएगा।

Udhav thackeray

उद्धव ठाकरे करेंगे दौरा

इस बीच, यवतमाल-वाशिम लोकसभा क्षेत्र के सांसद संजय देशमुख के शिवसेना (यूबीटी) छोड़कर शिंदे गुट में शामिल होने की चर्चाओं ने जिले की राजनीति को गर्मा दिया है। ऐसे में उद्धव ठाकरे के वाशिम दौरे को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस दौरे के दौरान उद्धव ठाकरे पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने का संदेश दे सकते हैं और सांसद संजय देशमुख के संभावित दल-बदल पर भी अपनी भूमिका स्पष्ट कर सकते हैं।

End of Feed