महाराष्ट्र में भी उठापटक, सीट शेयरिंग को लेकर उद्धव ठाकरे और कांग्रेस में मचा घमासान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 13, 2024, 03:50 PM IST

Maharashtra News: राजनैतिक गलियारों में कांग्रेसी नेता मिलिंद देवड़ा की उनकी पार्टी से नाराजगी की चर्चा तेज है। मिलिंद देवड़ा के सत्ता पक्ष में जाने या निष्पक्ष चुनाव लडने की अटकलें भी तेज हैं।

Maharashtra News: पश्चिम बंगाल के बाद महाराष्ट्र में भी सीट शेयरिंग को लेकर इंडिया गठबंधन के अंदर उठापटक जारी है। सूत्रों के मुताबिक, महाराष्ट्र में इंडी एलायंस की दो प्रमुख पार्टियां उद्धव गुट की शिवसेना और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर घमासान मचा हुआ है। दोनों पार्टियों के बीच की कलह किसी सुलह पर जल्द पहुंचती नजर नहीं आ रही। वैसे तो विवाद कई सीटों को लेकर है लेकिन ताज़ा मसला दक्षिण मुंबई लोकसभा सीट को लेकर है।

Uddhav Thackeray

उद्धव ठाकरे

इस सीट पर कांग्रेस की ओर से पूर्व यूनियन मिनिस्टर मिलिंद देवड़ा तीन बार सांसद चुने जा चुके हैं और उनसे पहले कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत मुरली देवड़ा चार बार सांसद रह चुके है। एक तरफ जहां इस सीट पर देवड़ा परिवार का कोई न कोई सदस्य पिछले 5 दशक से चुनाव लड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर शिवसेना उद्धव गुट से अरविंद सावंत लगातार दो बार सांसद चुनकर आए हैं। ऐसे में इस सीट से दोनों ही पार्टी अपने अपने उम्मीदवार को चुनाव में उतारना चाहती हैं।

End of Feed