तब मराठी सिखाने की जबरदस्ती की क्या- मराठा साम्राज्य की सीमा बता राज ठाकरे ने BJP सरकार को घेरा, पीछे बैठे रहे उद्धव ठाकरे

महाराष्ट्र में एक बार फिर से भाषा विवाद पर जमकर बवाल हो रहा है। इसी मुद्दे पर शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने शनिवार को कई सालों के बाद एकसाथ मंच साझा किया।

आज करीब 20 साल बाद राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे एक साथ एक मंच पर दिखे। मराठी-हिंदी भाषा विवाद को लेकर राज ठाकरे ने न सिर्फ भाजपा सरकार को घेरा बल्कि मराठा साम्राज्य की भी याद दिला गए। इस दौरान उद्धव ठाकरे उनके पीछे बैठकर, उनका भाषण सुनते रहे। वहीं, उद्धव ठाकरे ने मंच पर आते ही कहा कि राज ठाकरे ने बहुत कुछ बोल दिया, क्या मुझे कुछ बोलने की जरूरत है?

End of Feed