PK की पार्टी जनसुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने उदय सिंह, पूर्णिया से दो बार रह चुके हैं BJP के सांसद

Uday Singh : चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा हो गई है। उदय सिंह पार्टी के अध्यक्ष बनाए गए हैं। पीके ने सोमवार को उदय सिंह के नाम की घोषणा की। उदय सिंह पूर्णिया से दो बार भाजपा के सांसद रह चुके हैं।

Uday Singh : चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा हो गई है। उदय सिंह पार्टी के अध्यक्ष बनाए गए हैं। पीके ने सोमवार को उदय सिंह के नाम की घोषणा की। उदय सिंह पूर्णिया से दो बार भाजपा के सांसद रह चुके हैं। उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह 2004 और 2009 में दो बार भाजपा के टिकट पर सांसद चुने गए लेकिन 2014 में वह इस सीट से हार गए। इसके बाद वह कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस ने उन्हें 2019 के लोकसभा चुनाव में पूर्णिया से उम्मीदवार बनाया था लेकिन फिर से उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

uday singh

जनसुराज पार्टी के अध्यक्ष बने उदय सिंह।

PK की राजपूत वोटरों पर नजर

उदय को 2024 में कांग्रेस से टिकट मिलने की उम्मीद थी लेकिन उन्हें मायूसी हाथ लगी। टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया।

पप्पू सिंह इलाके के रसूखदार नेता माने जाते हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों में उनके लोग हैं। समझा जाता है कि उनके संपर्क में रहने वाले अन्य नेता भी जनसुराज पार्टी का दामन थाम सकते हैं। जानकारों का कहना है कि पप्पू सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाकर प्रशांत किशोर ने राज्य में राजपूत वोटरों को साधने की कोशिश की है।

End of Feed