उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को सौंपा गया UCC का मसौदा, तो सीएम धामी ने दी ये प्रतिक्रिया

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 3, 2024, 06:05 AM IST

UCC In Uttarakhand: यूसीसी का मसौदा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को सौंपा गया। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा- 'लंबे समय से लंबित क्षण' आया। बता दें, यूसीसी राज्य में सभी नागरिकों को उनके धर्म से परे एकसमान विवाह, तलाक, भूमि, संपत्ति और विरासत कानूनों के लिए एक कानूनी ढांचा प्रदान करेगा।

CM Dhami On UCC: समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का मसौदा तैयार करने के लिए उत्तराखंड सरकार द्वारा गठित समिति ने शुक्रवार को यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मसौदे से संबंधित 740 पन्ने के दस्तावेज सौंप दिए। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि 'लंबे समय से लंबित क्षण आ गया है।'

CM Dhami On UCC

UCC के मसौदे पर क्या बोले सीएम धामी?

उन्होंने कहा कि छह फरवरी को विधानसभा में पेश करने से पहले मसौदे की जांच, अध्ययन और चर्चा की जाएगी। यूसीसी पर विधेयक पारित करने के लिए विधानसभा का चार-दिवसीय विशेष सत्र पहले ही 5-8 फरवरी तक बुलाया जा चुका है।

End of Feed