विदेश में रातों-रात चमक गई इंडियन ड्राइवर की किस्मत! जीता 33 करोड़ की लॉटरी, बोले- मैसेज देख नहीं था खुशी का ठिकाना

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Dec 25, 2022, 02:18 PM IST

ओगुला मूल रूप से दक्षिणी भारत से नाता रखते हैं। वह अपने गांव से चार साल पहले यूएई गए थे। वहां उन्होंने एमिरेट्स ड्रॉ ईएएसवाई 6 के पहली बार दो टिकट खरीदे थे।

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में लॉटरी ने भारत (India) के एक ड्राइवर की जिंदगी बदल दी है। वीकली लॉटरी (Weekly Lottery Emirates Draw) में उसका 1.5 करोड़ दिरहम यानी लगभग 33 करोड़ रुपए का ईनाम निकला है। लॉटरी जीतने वाले अजय ओगुला 31 साल के हैं और एक जूलरी (गहने) कंपनी के लिए काम (गाड़ी चलाते हैं) करते हैं।

Ajay Ogula

विनिंग प्राइस के चेक के साथ भारतीय मूल के ड्राइवर अजय औगुला।

ओगुला मूल रूप से दक्षिणी भारत से नाता रखते हैं। वह अपने गांव से चार साल पहले यूएई गए थे। वहां उन्होंने एमिरेट्स ड्रॉ ईएएसवाई 6 के पहली बार दो टिकट खरीदे थे।

End of Feed