बारामुला मुठभेड़ में मारे गए लश्कर के दो आतंकी, हथियार और भड़काऊ साहित्य बरामद

  • Authored by: ललित राय
  • Updated May 4, 2023, 08:03 AM IST

Baramulla Encounter: जम्मू कश्मीर पुलिस ने सुरक्षाबलों की मदद से लश्कर से जुड़े दो आतंकियों को मार गिराया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • लश्कर से आतंकियों का कनेक्शन
  • माचल सेक्टर की तरफ से घुसपैठ
  • पुख्ता जानकारी के बाद कार्रवाई

Baramulla Encounter: जम्मू कश्मीर के बारामुला में सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस(Jammu Kashmir Police) के एडीजीपी ने कहा कि दोनों स्थानीय आतंकवादी हैं जो आतंकवादी लश्कर(Laskar e taiba) से संबंधित हैं और उनकी पहचान शोपियां जिले के शाकिर माजिद नज़र और हनान अहमद सेह के रूप में की गई है। दोनों मार्च 2023 के महीने में आतंकवाद में शामिल हुए थे। उन्होंने बताया कि आतंकियों के पास से बड़ी मात्रा में हथियार और भड़काने वाले साहित्य की बरामदगी की गई है।बारामुला जिले के वानीगाम पायीं क्रिरी में आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई थी।

1 मई से था हाई अलर्ट

पुलिस के अनुसार आतंकवादियों द्वारा बलों के एक खोजी दल पर गोलीबारी करने के बाद तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया, जिसने जवाबी कार्रवाई की।

End of Feed