FCRA रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में खेल, अधिकारियों ने रखी रिश्वत की डिमांड; रंगे हाथ पकड़े गए दो अकाउंटेंट

रिश्वत की डिमांड करने वाले दोनों अधिकारी गृह मंत्रालय के विदेशी विभाग (Foreigners Division) में तैनात है, जबकि दूसरा, जो अभी भुगतान और लेखा कार्यालय (Pay and Accounts Office) में तैनात हैं।

दिल्ली : गृह मंत्रालय से मिली खास जानकारी के आधार पर दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर 28 सितंबर 2026 को नई दिल्ली में दो सरकारी अधिकारियों को पकड़ा है। पकड़े गए दोनों अधिकारियों में से एक सीनियर अकाउंटेंट और दूसरा अकाउंटेंट के तौर पर कार्यरत है। उन्होंने कथित तौर पर एक एसोसिएशन से संपर्क किया और उसका लंबित FCRA रजिस्ट्रेशन कराने के बदले अवैध तरीके से रिश्वत की मांग की।

FCRA officials caught Take bribe

(सांकेतिक फोटो-Istock)

इनमें से एक अधिकारी अभी गृह मंत्रालय के Foreigners Division में तैनात है, जबकि दूसरा, जो अभी Pay and Accounts Office में तैनात है, पहले Foreigners Division में काम कर चुका है। शुरुआती पूछताछ से पता चला है कि वे गैर-कानूनी तरीके से पैसे लेकर कुछ संगठनों के रजिस्ट्रेशन और रिन्यूअल में मदद करने के लिए उनके संपर्क में थे। आगे की जांच जारी है।

End of Feed