Cow Milk:'गाय का दूध' पीकर दो महीने का बच्चा वेंटिलेटर पर पहुंचा, ठाणे का है मामला

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 14, 2023, 08:07 PM IST

गाय का दूध पिलाने के कारण गंभीर संक्रमण और एसिडोसिस से ग्रस्‍त होने के बाद दो महीने के एक शिशु को पीआईसीयू में वेंटिलेटर पर रखना पड़ा। मीरा रोड स्थित वॉकहार्ट अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि लगभग चार सप्ताह के उपचार के बाद उसे बचा लिया गया।

दो महीने के अंश राऊत को सांस लेने में कठिनाई के कारण गंभीर हालत में अप्रैल के अंत में अस्पताल ले जाया गया जहां उसे बाल चिकित्सा आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया। उसका डायलिसिस भी करना पड़ा।वॉकहार्ट अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकित गुप्ता ने कहा कि बच्चा गंभीर स्थिति में था, ऑक्सीजन का स्तर घटकर सिर्फ 80 रह जाने के कारण उसे सांस लेने में कठिनाई हो रही थी।

baby drink cow milk in thane

मां पर्याप्त स्तनपान नहीं करा रही थी, इसलिए उसने बच्चे को गाय का दूध दिया (प्रतीकात्मक फोटो)

टीम ने पाया कि चूंकि मां पर्याप्त स्तनपान नहीं करा रही थी, इसलिए उसने बच्चे को गाय का दूध दिया जिसके कारण बच्‍चा बीमार पड़ गया।डॉ. गुप्ता ने कहा, 'यह एक दुर्लभ स्थिति है। छोटे शिशुओं के लिए गाय या भैंस के दूध की सिफारिश नहीं की जाती है क्योंकि उनका पाचन तंत्र इसे पचाने में कठिनाई महसूस करता है, जिससे बैक्टीरिया की वृद्धि होती है जो शरीर के तरल पदार्थों में अमोनिया और अत्यधिक अम्लता को बढ़ाता है।'

End of Feed