ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली एम्स में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग, परिवार व वकील ने उठाए कई गंभीर सवाल; NCW ने मामले का लिया संज्ञान

Twisha Sharma Death Case: भोपाल में ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सवाल उठे हैं। परिवार ने जांच में लापरवाही का आरोप लगाते हुए दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग की है।

Twisha Sharma Death Case: भोपाल में 33 वर्षीय ट्विशा शर्मा की मौत का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि उनकी मौत फांसी लगाने से पहले रस्सी के निशान के कारण हुई थी। रिपोर्ट में शरीर पर कुछ साधारण चोटों का भी उल्लेख किया गया है, जिससे मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। मृतका के परिवार के वकील अंकुर पांडे ने कहा है कि इस केस की जांच में गंभीर लापरवाही की गई है। उनका आरोप है कि परिवार पर जल्द अंतिम संस्कार करने का दबाव बनाया जा रहा था।

Twisha Sharma death case

पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर उठे गंभीर सवाल

अधिवक्ता अंकुर पांडे के अनुसार, जांच एजेंसियां इस मामले को प्रभावित करने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि AIIMS भोपाल में पोस्टमार्टम प्रक्रिया को लेकर भी दबाव बनाया जा रहा है, जिससे जांच की निष्पक्षता पर असर पड़ सकता है। उनका कहना है कि अगर प्रक्रिया को इस तरह प्रभावित किया गया तो सच्चाई सामने आना मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि शव (Bhopal Death Case) की स्थिति लगातार खराब हो रही है और AIIMS भोपाल ने भी स्वीकार किया है कि उनके पास लंबे समय तक शव को सुरक्षित रखने की पर्याप्त सुविधा नहीं है। इसी वजह से परिवार की मांग है कि पूरे मामले का दोबारा पोस्टमार्टम AIIMS दिल्ली में कराया जाए, जहां बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हैं।

End of Feed