नहीं होगा ट्विशा शर्मा के शव का दूसरा पोस्टमार्टम, कोर्ट ने किया खारिज, कहा-'बॉडी को लो टेंपरेचर पर कहां प्रिजर्व कर सकते हैं?'

Twisha Sharma Death Case: ट्विशा मौत मामले में उनके परिजनों ने भोपाल कोर्ट में दोबारा पोस्टमार्टम के लिए याचिका दायर की थी, जिसपर कोर्ट ने दूसरी बार पोस्टमार्टम को अर्जी को खारिज कर दिया है।

Twisha Sharma Post Mortem: ट्विशा शर्मा की मौत मामले से जुड़ी एक याचिका पर 20 मई को भोपाल कोर्ट में अहम सुनवाई हुई। कोर्ट ने लंबी जिरह के बाद दूसरी बार पोस्टमार्टम को खारिज कर दिया है। दरअसल, ट्विशा के परिजनों ने कोर्ट में याचिका दायर कर मांग की थी कि ट्विशा शर्मा का दोबारा पोस्टमार्टम हो और उसे दिल्ली AIIMS में कराया जाए।

Twisha Sharma Post Mortem

नहीं होगा ट्विशा शर्मा दूसरा पोस्टमार्टम (फाइल फोटो)

कोर्ट ने पुलिस से पूछा है कि 'बॉडी को लो टेंपरेचर पर कहां पर प्रिजर्व कर सकते हैं।' दरअसल पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार करना परिवार का निर्णय है, तब तक बॉडी प्रिजर्व करने की व्यवस्था की जानी है। भोपाल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट को ट्विशा का परिवार पहले ही खारिज कर चुका है।

End of Feed