Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा मामले में रिटायर्ड जज सास गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत पर सुनवाई 27 मई तक टली

Twisha Sharma Case Hearing: ट्विशा शर्मा मौत मामले में गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत निरस्त करने से जुड़े प्रकरण की सुनवाई अब 27 मई तक टाल दी गई है।

Twisha Sharma Case Hearing: ट्विशा शर्मा मौत मामले में गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत निरस्त करने से जुड़े प्रकरण की सुनवाई अब 27 मई तक टाल दी गई है। बता दें कि गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत खारिज करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई हुई। जबलपुर हाईकोर्ट ने याचिका पर गिरिबाला सिंह को नोटिस जारी किया। गिरिबाला को ट्विशा के पिता और मध्य प्रदेश शासन दोनों की याचिका पर जवाब दाखिल करना होगा। हाईकोर्ट 27 मई को दोपहर ढाई बजे सुनवाई करेगा।

Twisha Sharma Case Hearing

गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत पर सुनवाई 27 मई तक टली (फाइल फोटो)

जस्टिस देव नारायण मिश्रा की कोर्ट में मामले पर सुनवाई चल रही थी, जिसके बाद अगली तारीख 27 मई तय की गई। एमपी सरकार की तरफ से पेश हुए एसजी ने कहा कि जो महिला एक घंटे में याचिका दाखिल करके रातोंरात जमानत ले सकती हैं। कई सारे सबूत मिटाए जा रहे हैं ऐसे में इस सुनवाई को लंबे समय तक के लिए नहीं टाला जा सकता है।

End of Feed