एशिया दौरे से लौटने के बाद भारत की 7% ग्रोथ के मुरीद हुए ट्रंप, क्वाड में भी बताई अहम भूमिक, जानें PC की 10 बड़ी बातें

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिका अगर इसी तरह की उदार नीति अपनाता है तो उसकी अर्थव्यवस्था इससे भी तेज तरक्की कर सकती है। उन्होंने कहा कि जब भी अमेरिका के आर्थिक आंकड़े मजबूत होते हैं, फेडरल रिजर्व ब्याज दरें बढ़ाकर 'देश को बर्बाद' कर देता है।

Donald Trump News: अपने चार दिन के एशिया दौरे से लौटने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की तारीफ की है। वह भारत की 7 प्रतिशत ग्रोथ से गदगद हैं। भारत की कम ब्याज दरों की तारीफ करते हुए ट्रंप ने अमेरिकी सेंट्रल बैंक की आलोचना की है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिका अगर इसी तरह की उदार नीति अपनाता है तो उसकी अर्थव्यवस्था इससे भी तेज तरक्की कर सकती है। उन्होंने कहा कि जब भी अमेरिका के आर्थिक आंकड़े मजबूत होते हैं, फेडरल रिजर्व ब्याज दरें बढ़ाकर 'देश को बर्बाद' कर देता है। ट्रंप ने ये बातें शुक्रवार को व्हाइट हाउस में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहीं। इस मौके पर उनके साथ उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, विदेश मंत्री मार्को रुबियो और चीफ ऑफ स्टाफ स्टीफन मिलर भी मौजूद थे।

Donald Trump

व्हाइट हाउस में मीडियो को संबोधित करते डोनाल्ड ट्रंप।

प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें

1. भारत की 7% ग्रोथ की तारीफ करते हुए ट्रंप ने कहा कि भारत को देखिए, उनकी ब्याज दरें कम हैं और जीडीपी ग्रोथ 7% है। उनका दावा था कि कम ब्याज दरों के साथ अमेरिका 14-15%, यहां तक कि 20% की ग्रोथ हासिल कर सकता है, जबकि अभी यह करीब 4% है।

End of Feed