कमला हैरिस की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, डेमोक्रेट उम्मीदवार के चुनावी प्रचार में हुए खर्चे की जांच चाहते हैं ट्रंप

अपने ट्रुथ सोशल अकाउंट पर एक पोस्ट में ट्रंप ने आरोप लगाया कि कमला हैरिस ने सार्वजनिक हस्तियों जैसे गायिका बेयोंसे, टीवी होस्ट ओप्रा विनफ्रे और सिविल राइट्स कार्यकर्ता एल शार्पटन से समर्थन हासिल करने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए। उन्होंने दावा किया कि ये समर्थन भुगतान के जरिए खरीदे गए थे, असली नहीं थे, और इसके लिए कानूनी कार्रवाई की मांग की।

Donald Trump : अमेरिका की पूर्व उप राष्ट्रपति कमला हैरिस की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप न 2024 के राष्ट्रपति पद के चुनाव प्रचार में हैरिस द्वारा खर्च राशि की जांच कराए जाने की मांग है। ट्रंप का आरोप है कि हैरिस ने अपने चुनाव प्रचार के लिए कथित रूप से लाखों डॉलर की राशि प्राप्त की। आरोप यह भी है कि हैरिस ने अपने चुनाव प्रचार के लिए कई क्षेत्रों की दिग्गज हस्तियों को भारी भरकम भुगतान किया। ट्रंप अब इन सभी चीजों की जांच चाहते हैं।

kamala harris

राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेट उम्मीदवार थीं कमला हैरिस। तस्वीर-AP

कमला ने हस्तियों से समर्थन हासिल करने के लिए खर्च किए-ट्रंप

End of Feed