त्रिपुरा : 5 निकायों की 77 सीटों पर निर्विरोध विजयी हुई BJP, 268 सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबले के आसार

राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, भाजपा ने मोहनपुर, कमालपुर, जिरानिया, रानीरबाजार और शांतिरबाजार के पांच नगर निकायों की 77 सीट पर निर्विरोध जीत दर्ज की है। राज्य चुनाव आयुक्त पीके चक्रवर्ती के मुताबिक, 268 सीटों के लिए कुल 810 उम्मीदवार मैदान में हैं।

Tripura: त्रिपुरा के पांच नगर निकायों की 77 सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने निर्विरोध जीत दर्ज की है। राज्य के 21 नगर निकायों की 345 सीट के लिए 27 नवंबर को होने वाले चुनाव के वास्ते नामांकन दाखिल करने की समयसीमा सात नवंबर को समाप्त हो गई थी। इनमें अगरतला नगर निगम भी शामिल है। नामांकन पत्रों की जांच मंगलवार को की गई।

bjp flag

अब 268 सीट पर मतदान होगा।

अब 268 सीट पर मतदान होगा

अब 268 सीट पर मतदान होगा, जहां भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है। राज्य निर्वाचन आयुक्त (एसईसी) पी के चक्रवर्ती ने बताया कि नगर निकायों की 268 सीट के लिए कुल 810 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। मतदान 27 नवंबर को होगा, जबकि मतगणना तीन दिसंबर को निर्धारित है। इन सीटों पर बीजेपी के नेतृत्व वाले NDA, CPI(M) और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा।

End of Feed