त्रिपुरा: आशाबारी में BSF जवानों पर हमले के मामले में 8 आरोपी गिरफ्तार, सीएम मानिक साहा ने कहा- सुरक्षा बलों पर हिंसा बर्दाश्त नहीं

CM Manik Saha Boxanagar BSF Attack: त्रिपुरा के बक्सानगर स्थित आशाबारी में बीएसएफ जवानों पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। सीएम मानिक साहा ने सख्त कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Tripura Ashabari BSF Personnel Assault: त्रिपुरा के सिपाहीजला जिले के बक्सानगर (Boxanagar) अंतर्गत आने वाले आशाबारी (Ashabari) क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों पर हुए brutal हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। राज्य के मुख्यमंत्री मानिक साहा (Manik Saha) ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए स्पष्ट किया है कि सुरक्षा बलों पर हमला करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कानून के तहत सबसे सख्त कार्रवाई की जाएगी।

त्रिपुरा: आशाबारी में BSF जवानों पर हमले के मामले में 8 आरोपी गिरफ्तार, सीएम मानिक साहा ने कहा- सुरक्षा बलों पर हिंसा बर्दाश्त नहीं

त्रिपुरा: आशाबारी में BSF जवानों पर हमले के मामले में 8 आरोपी गिरफ्तार, सीएम मानिक साहा ने कहा- सुरक्षा बलों पर हिंसा बर्दाश्त नहीं

मुख्यमंत्री मानिक साहा का कड़ा संदेश

मुख्यमंत्री मानिक साहा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर जानकारी साझा करते हुए लिखा, 'आशाबारी, बक्सानगर में BSF कर्मियों पर हुए हमले के संबंध में 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना में शामिल सभी लोगों को न्याय के दायरे में लाया जाएगा और उनके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हमारे सुरक्षा बलों के खिलाफ हिंसा को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।'

End of Feed