21 से 23 मई तक ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल का ऐलान, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में दिख सकता है असर; जरूरी सेवाएं हो सकती हैं प्रभावित

Delhi Transporters Strike: ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने 21 से 23 मई तक तीन दिन की हड़ताल का ऐलान किया है। यह विरोध व्यावसायिक वाहनों पर बढ़े हरित शुल्क और दिल्ली में कुछ वाहनों के प्रवेश पर रोक के खिलाफ किया जा रहा है।

Delhi Transporters Strike: ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (AIMTC) ने 21 से 23 मई तक तीन दिन की हड़ताल करने का फैसला लिया है। यह हड़ताल व्यावसायिक वाहनों पर बढ़ाए गए हरित शुल्क और दिल्ली में कुछ पुराने व प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के प्रवेश पर लगी रोक के विरोध में की जा रही है। इस फैसले का असर दिल्ली के साथ-साथ हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में भी देखने को मिल सकता है।

Delhi Transporters Strike

सब्जी, दूध और दवा सप्लाई पर पड़ सकता है असर

सामानों की सप्लाई हो सकती है प्रभावित

ट्रांसपोर्ट संगठनों का कहना है कि सरकार के नए नियमों से ट्रांसपोर्ट कारोबार पर आर्थिक दबाव बढ़ रहा है। इसलिए उन्होंने विरोध के रूप में हड़ताल (Delhi Auto Taxi Hadtal) का रास्ता चुना है। हड़ताल के दौरान बड़ी संख्या में ट्रक और अन्य व्यावसायिक वाहन सड़कों पर नहीं चलेंगे। इससे सामानों की सप्लाई प्रभावित हो सकती है। सबसे ज्यादा चिंता इस बात को लेकर है कि सब्जी, दूध, दवाइयों और रोजमर्रा की जरूरी चीजों की आपूर्ति पर असर पड़ सकता है।

End of Feed