'गद्दार' मुद्दे पर भाजपा के सिख नेताओं ने राहुल गांधी को घेरा, बताया पूरे समुदाय का अपमान

संसद के मकर द्वार पर राहुल गांधी ने आज केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को ‘गद्दार’ कहकर संबोधित किया। इसके बाद सियासी विवाद तेज हो गया। बिट्टू ने उनसे हाथ मिलाने से इनकार किया और कांग्रेस पर हमला बोला। भाजपा के सिख नेताओं ने इसे पूरे सिख समुदाय का अपमान बताते हुए राहुल गांधी की कड़ी आलोचना की और कांग्रेस पर सिख विरोधी मानसिकता का आरोप लगाया।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज यानी बुधवार 4 फरवरी को संसद के मकर द्वार पर रवनीत सिंह बिट्टू को गद्दार कहकर संबोधित किया। इस पर रवनीत ने तुरंत प्रतिक्रिया देकर उन्हें जवाब दिया और हाथ मिलाने से इनकार कर दिया। बाद में उन्होंने मीडिया से बात करते हुए भी एक बार फिर कांग्रेस व गांधी परिवार पर हमला बोला। इसके बाद सिख समुदाय से जुड़े भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी पर हमला बोल दिया।

hardeep and lovely

भाजपा नेताओं का राहुल गांधी पर करारा हमला

केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता हरदीप सिंह पुरी ने इस मामले में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी पिछले कई दिनों से संसद की कार्रवाई में रुकावट डाल रही है। उन्होंने कहा, कांग्रेस वाले गेट पर प्रोटेस्ट कर रहे थे। उसी समय उन लोगों ने अंग्रेजी में एक शब्द का इस्तेमाल किया, वो शब्द था 'गद्दार।'

End of Feed